भेड़ के बच्चे को बचाने के लिए कुएं में उतरे चाचा-भतीजे की मौत

मथुरा।गोवर्धन में बड़ा हादसा हो गया।यहां कुएं में गिरे भेड़ के बच्चे को बचाने के लिए उतरे चाचा-भतीजे की कुएं में दम घुटने से मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कुएं से बाहर निकाल।मामला गोवेर्धन के मुडसेरस गांव का है।यहाँ गांव के रहने वाले 52 वर्षीय सरमन और उनका भतीजा 22 वर्षीय धर्म सिंह शुक्रवार को जंगल में भेड़़ चराने के लिए गए थे। बरसात आने पर दोनों शाम को भेड़ों को लेकर वापस घर आ रहे थे कि तभी रास्ते में पड़ने वाले एक कुएं में एक भेड़ का बच्चा गिर गया।बच्चे को निकालने के लिए धर्मसिंह कुएं में उतर गया लेकिन जब वह वापस नहीं निकला तो चाचा सरमन भी कुएं में उतर गया।रास्ते से गुजर रहे लोगों ने देखा तो घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू किया और दोनों को बाहर निकाला।लेकिन चाचा भतीजे की तबतक मौत हो चुकी थी।घटना की सूचना से आसपास में शोक की लहर दौड़ गई।




