Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

ग्रामीणों ने सरसई थाना प्रभारी अजय अंबे को पुष्प हार पहना कर दी विदाई

वही नवागत थाना प्रभारी आकाश सांसिया का किया स्वागत

दतिया//लोकेश मिश्रा

दतिया।पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने आठ थानों के प्रभारियों की अदला-बदली की। जिसमें सरसई थाना प्रभारी अजय अम्बे का स्थानांतरण चिरूला थाने में किया गया। जिसके बाद गुरुवार को ग्रामीण थाने पर इकट्ठा हो गए और उनका समारोह एक विदाई का आयोजन किया। ग्रामीणों ने पहले तो थाने पहुंचकर थाना प्रभारी अजय अम्बे को शाल श्रीफल और फूल मालाओं से लाद दिया। जहां ग्रामीणों ने संबोधित करते हुए थाना प्रभारी अजय अम्बे की कार्यप्रणाली के प्रति संतोष जाहिर कर कार्यकाल को बेहतर बताया। ग्रामीणों का कहना था कि अजय अम्बे की कार्यप्रणाली बेहद अच्छी रही। इस दौरान मौजूद ग्रामीणों ने उनकी कार्यप्रणाली और जनता के प्रति विश्वास बहाली को लेकर अपनी अपनी राय रखी। वहीं थाना प्रभारी अजय अम्बे के उज्जवल भविष्य की भी कामना की। इसी क्रम में ग्रामीणों ने नवागत थाना प्रभारी आकाश ससिया पुष्प हार पहनाकर स्वागत किया।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!