Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

सपा कार्यकर्ताओं ने गोवर्धन में किया पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

गोवर्धन विधानसभा आवेदक प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के महेश शर्मा और गोल्डी भैया ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की।इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन ने बताया कि पहले हमारे वीर शहीद हुआ करते थे उनका पार्थिव शरीर घर नहीं आता था।आज हमारे स्वर्गीय नेता जी की देन है जो वीर शहीदों का पार्थिव शरीर पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहीद के परिजनों तक पहुँच पाता है।सपा कार्यकर्ता मान सिंह प्रधान लोरिया पट्टी ने बताया कि हमारे नेता जमीनी नेता थे जिनको धरती पुत्र मुलायम सिंह के नाम से जाना जाता है।उनका विकास और गाथा जितनी भी बतायी जा सके वह कम है।केंद्र में मंत्री रहे मुलायम सिंह यादव यूपी के मुख्यमंत्री भी रहे।सपा कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह के जाने के बाद बड़ा ही दुख प्रकट किया और बताया कि धरती पुत्र मुलायम सिंह हमारे जमीनी नेता थे जिन्होंने बड़े ही संघर्ष किए और किसान मजदूर गरीबों के हित में लड़ाई रहे।इस मौके पर भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!