Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

रविवार को बाँके बिहारी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,दबाब में आने से चार श्रद्धालु बेहोश

वृंदावन/मथुरा।विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में हाल ही में गठित हुए घटनाक्रम के प्रशासन ने कोई सीख नहीं ली।रविवार को भी एक बार फिर भारी भीड़ के दबाव में चार श्रद्धालु बेहोश हो गए।इनमें से तीन किशोरियों है सभी को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।आपको बता दें कि जन्माष्टमी पर मंगला आरती के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत के बाद से बिहारी जी मंदिर में लगातार बेहोश होने वाली घटनाएं सामने आ रही है।शनिवार रविवार को उमड़ने वाली भीड़ के दबाव से यह और बढ़ गई।इस रविवार को भी बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते प्रवेश मार्ग पर ही कासगंज निवासी तीन किशोरियों दीक्षा अनामिका और मानवी और रेवाड़ी हरियाणा की गुंजन बेहोश हो गई।इससे प्रशासन के हाथ-पैर फूल गये।आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस की सहायता से तत्काल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज देखकर परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर सीओ सदर प्रवीण मलिक मौके पर पहुंच गये।जहां पुलिस बल के साथ व्यवस्था में जुट गये।मंदिर के सभी संपर्क मार्गों पर भक्तों की लाइन के साथ ही बैरिकेडिंग पर रोक लगाकर आगे बढ़ाया गया था जिससे मंदिर की व्यवस्था न बिगड़ सके।यदि इसी तरह ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में भीड़ बढ़ती रहेगी तो आगे कोई बड़ी घटना घटित हो सकती है।देखना होगा प्रसाशन भीड़ को नियंत्रित करने के लिए क्या कदम उठता है।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!