Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

बहुजन समाज का बेटा वेद प्रकाश बना खंड विकास अधिकारी

मथुरा। जनपद में एक बार फिर बहुजन समाज के बेटा ने जिले का नाम रोशन किया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग पीसीएस परीक्षा 2021 में अंतिम रूप से खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के पद चयनित हुए बहुजन समाज के वेद प्रकाश पुत्र गंगाराम निवासी गोविंद पुर मथुरा का पीसीएस में चयनित होने पर उनके निज निवास पर बंधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है इसके बाद भी सोशल मीडिया पर भी बधाई देने का दौर चल निकला। अमर ख्याल संवाददाता राजेश कुमार (आरपी सिंह राठौर) से बातचीत में वेद प्रकाश ने बताया कि ये उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में पहला इंटरव्यू था जिसमें सफलता प्राप्त की है। लंबे संघर्ष और कड़ी मेहनत के बाद सफलता प्राप्त की है। वेद की हाईस्कूल कान्हा माखन पब्लिक स्कूल व इंटरमीडिएट जवाहर विद्यालय इंटर कॉलेज मथुरा जिसमें वो शुरू से ही कक्षा में अव्वल नंबर पर रहे हैं इसके बाद ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किशोरी रमन महाविद्यालय मथुरा से शिक्षा प्राप्त की जिसमें उनके क्लास अध्यापक उनकी कड़ी मेहनत को देखते तो उनको आगे बढ़ने में प्रोत्साहित किया करते थे। वेद ने बताया मेरी सफलता के पीछे मेरे बड़े भाई मास्टर जयपाल सिंह का सर्वाधिक योगदान है, साथ ही मेरे माता पिता का विश्वास, गुरुजनों का आशीर्वाद, मित्रों का साथ और सहयोग का महत्वपूर्ण योगदान है।


वेद के परिवार में माता-पिता के साथ 5 भाई और 1 बहन है। जिसमें दो भाई और एक भाभी अध्यापक हैं जोकि मथुरा में ही नियुक्त हैं। माता गृहणी हैं पिता किसान हैं। पिता ने कड़ी मेहनत की और भाइयों ने ही मुझे पढ़ाया है। सबसे बड़े भाई विजयपाल सिंह राजमिस्त्री ठेकेदार हैं।


इसके उपरांत वेद ने कहा आईएएस पीसीएस संस्थान निजामपुर हापुड़ के केंद्र प्रभारी रिंकू सिंह राही सर के दिशा निर्देश और मार्ग दर्शन में तैयारी करने के कारण ही यहां पहुंच पाया हूं। वेद की आंखों में खुशी आते ही बताया कि वर्तमान समाज के युवाओं को शिक्षा पर अग्रसर ध्यान देना होगा ताकि हम समाज को एक नई दिशा देने में अहम भूमिका निभा सकें उन्होंने कहा कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पियेगा वह दहाड़ेगा यह कथन आज़ उन्होंने कर दिखाया। वेद ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, अध्यापक के साथ उन सभी को देना चाहा है जिन्होंने उसे मोटिवेट किया और समय समय पर उचित मार्गदर्शन दिया। उनका कहना है कि लगन और कड़ी मेहनत से किसी भी लक्ष्य तक पहुंचा जा सकता है।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!