Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

उन्नाव :- 10 लाख रुपये के अनुमानित कीमत के गांजे के साथ शातिर गांजा तस्कर गिरफ्तार।।

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी

दिनांक 09.08.2023 थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव स्कार्पियों कार से 01 कुंटल 500 ग्राम गांजा हुआ बरामद। थाना गंगाघाट पुलिस द्वार ट्रांस गंगा सिटी के पास से अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय नगर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा शातिर गांजा तस्कर को एक स्कार्पियों कार में 01 कुंटल 500 ग्राम गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

संक्षिप्त विवरण- आज दिनांक 09.08.2023 को मध्य रात्रि के समय थाना गंगाघाट से उ0नि0 अजय कुमार शर्मा व उ0नि0 सुशील कुमार मय हमराह फोर्स द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान ट्रान्स गंगा सिटी के पास से सफेद रंग की स्कार्पियो को रोका गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी में रखी 05 सफेद बोरियों में 01 कुंटल 500 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ तथा कार सवार अजय कुमार पाठक पुत्र सुनील कुमार पाठक निवासी पठखौली थाना लम्भुआ जनपद सुल्तानपुर उम्र करीब 27 वर्ष की जामा तलाशी में एक मोबाइल रंग काला टच स्क्रीन OPPO व 1800/- रुपये बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह गांजे की तस्करी करता है, बरामद गांजा बेंचने हेतु लाया था, जिसे आप लोगों ने पकड़ लिया। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 460/2023 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत करते हुए अभियुक्त अजय कुमार उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

अजय कुमार पाठक पुत्र सुनील कुमार पाठक निवासी पठखौली थाना लम्भुआ जनपद सुल्तानपुर उम्र करीब 27 वर्ष

बरामदगी – 1. एक कुन्तल 500 ग्राम नाजायज गांजा 2. एक मोबाइल काला टच स्क्रीन OPPO कम्पनी 3. नगद 1800/- रुपये4. एक अदद स्कार्पियो कार

आपराधिक इतिहास अभियुक्त

1. मु0अ0सं0 274/2020 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट थाना पनकी कानपुर नगर

2. मु0अ0सं0 444/2020 धारा 3(1) यूपी गैगस्टर एक्ट थाना पनकी कानपुर नगर

3. मु0अ0सं0 460/2023 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट थाना गंगाघाट उन्नाव

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1. उ0नि0 अजय कुमार शर्मा

2. उ0नि0 सुशील कुमार

3. का0 गिरीश कुमार

4. का0 सचिन कुमार

5. का0 राघवेन्द्र गुर्जर, सर्विलांस टीम

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!