वोट दीजिए, विकास की गारंटी हमारी सतीश निगम कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र l

राजेश निगम की खास रिपोर्ट
*कानपुर में पीजीआई स्थापित कराने का वादा, स्वास्थ्य-शिक्षा और विकास के मुद्दों पर लड़ेंगे 2027 का चुनाव, बोले सतीश निगम—वोट दीजिए, विकास की गारंटी हमारी कानपुर नगर। कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दुबेहार में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक एवं “विकास पुरुष” के नाम से पहचाने जाने वाले सतीश निगम के समर्थन में एक जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।आज दुबेहार में अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक सतीश निगम ने विधायक रहते हुए कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य किया है और आगे भी जनता की सेवा के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता उन्हें पुनः विधायक बनने का अवसर देती है, तो कानपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं का व्यापक विस्तार कराया जाएगा, ताकि गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को लखनऊ स्थित पीजीआई न जाना पड़े। उनका प्रयास रहेगा कि कानपुर में भी पीजीआई जैसी उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा स्थापित हो। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक सतीश निगम ने शिक्षा व्यवस्था पर भी अपनी प्राथमिकताएं रखते हुए कहा कि वह “एक देश, एक शिक्षा” के मुद्दे को लेकर आंदोलन करेंगे तथा निजी शिक्षण संस्थानों द्वारा मनमानी फीस वसूली का मुद्दा विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य आम जनता का अधिकार है और इन दोनों क्षेत्रों में सुधार उनकी प्राथमिकता होगी।उन्होंने दावा किया कि विधायक रहते हुए उन्होंने जितना विकास कार्य कराया, उतना किसी अन्य जनप्रतिनिधि ने नहीं कराया। अंत में उन्होंने क्षेत्र की जनता से वर्ष 2027 के कल्याणपुर विधानसभा चुनाव में समर्थन और वोट देने की अपील करते हुए कहा, “आप हमें वोट दें, हम आपको विकास देंगे।”कार्यक्रम के आयोजक अजय द्विवेदी रहे। इस अवसर पर सोमेश्वर द्विवेदी, कपिल झा, रामप्रकाश दुबे, कृष्ण अवतार दुबे, अजीत पाल, अनुराग शुक्ला, जितेंद्र पांडेय, चक्रपाल, वेद प्रकाश, अट्टू, इलू, विश्वा द्विवेदी, लड्डू गोपाल द्विवेदी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। राजेश निगम की खास रिपोर्ट l




