Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

उन्नाव:- चोरी की चार पेटी अंग्रेजी शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।।

उन्नाव से संवाददाता अनुज तिवारी की रिर्पोट…

उन्नाव पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सफीपुर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मांखी पुलिस द्वारा चोरी की चार पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

थाना मांखी क्षेत्रांतर्गत चकलवंशी स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में कार्य करने वाले सेल्समैन अंकित अवस्थी पुत्र श्री राम प्रकाश अवस्थी नि0 हड़हा जनपद उन्नाव द्वारा थाना मांखी पुलिस तहरीर दी गयी कि दिनांक 04,05.2023 की रात्रि में अंग्रेजी शराब की दुकान से 180 एमएल की 04 पेटी अंग्रेजी शराब चोरी हो गई है। प्राप्त तहरीर के आधार पर दिनांक 06.05.2023 को थाना मांखी पर मु0अ0सं0 110,2023 धारा 457,380,427 भा0दं0वि0 पंजीकृत किया गया।

दिनांक 08.05.2023 को मुकदमा उपरोक्त में उ0नि0 श्री भगत सिंह व का0 जयपाल सिंह द्वारा अभियुक्त कल्याण पुत्र स्व0 मधुप्रसाद निवासी फतेहउल्ला नगर थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव उम्र करीब 26 वर्ष को चोरी की 04 अंग्रेजी शराब की पेटियों के साथ मेथीटीकुर रेलवे स्टेशन के पश्चिम में स्थित झाडियों के पास से गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भा0दं0वि0 की वृद्धि करते हुए पंजीकृत किया।।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!