Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

विश्व स्वैक्षिक रक्तदाता दिवस के अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी और श्री रामलला आरोग्यधाम हॉस्पिटल के सहयोग से रावतपुर गाँव स्थित अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया ।

राजेश निगम की खास रिपोर्ट

कानपुर ब्यूरो आज रविवार १४ जून को विश्व स्वैक्षिक रक्तदाता दिवस के अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी और श्री रामलला आरोग्यधाम हॉस्पिटल के सहयोग से रावतपुर गाँव स्थित अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया ।जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री भवानी भीख तिवारी जी, डॉ. उमेश पालीवाल, श्री अंगद सिंह जी, श्रीमती पूजा अवस्थी जी, डॉ ॰ सौरभ सिंह व श्री के एन द्विवेदी जी ने दीप प्रज्वलन द्वारा किया ।
कार्यक्रम में १०० से अधिक लोगो ने राष्ट्रहित व समाज हित में सहभागिता की तथा मुख्य अतिथि श्री भवानी भीख तिवारी जी ने तथा कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ ॰ उमेश पालीवाल ने लोगो को रक्त दान की उपयोगिता व महत्व पर विस्तार से बताया और रक्त दान देने वालो का आभार व्यक्त किया । जी एस वी एम मेडिकल कॉलेज की टीम ने रक्त दान व्यवस्थित तरीके से कराया । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ॰ दीपक श्रीवास्तव, डॉ शैलेंद्र अग्निहोत्री, श्री रामप्रकाश मिश्र, शेष नारायण त्रिवेदी पप्पू जी, प्रवीण पांडे जी, सतीश अरोड़ा , इंजी ॰ एस के कमल , श्री शशिधर, डॉ॰ राहुल गौतम , आर के निगम ने सहयोग किया । धन्यवाद ।

Rajesh Nigam

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!