Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

कानपुर डायबिटीज़ एसोसिएशन कानपुर द्वारा सामान्य सभा होटल रॉयल क्लिफ, कानपुर में आयोजित हुई।

राजेश निगम की खास रिपोर्ट

कानपुर ब्यूरो! आज कानपुर डायबिटीज़ एसोसिएशन (KDA) की सामान्य सभा होटल रॉयल क्लिफ, कानपुर में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों का निर्वाचन तथा संगठन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रशासनिक एवं वित्तीय विषयों पर विचार-विमर्श करना था।बैठक में डॉ. बृज मोहन, डॉ. नंदिनी रस्तोगी, डॉ. एस.के. भट्टर, डॉ. भास्कर गांगुली, डॉ. दीपक याज्ञिक, डॉ. ऋषि शुक्ला, डॉ. आर.के. जैस, डॉ. विपिन श्रीवास्तव, डॉ. कुणाल सहाय, डॉ. विशाल गुप्ता, डॉ. रितेश चौधरी तथा डॉ. इंदरजीत सिंह आहूजा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।विस्तृत चर्चा एवं विचार-विमर्श के उपरांत सामान्य सभा ने सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन एवं अनुमोदन कियासंरक्षक डॉ. बृज मोहन अध्यक्ष डॉ. रितेश चौधरी* सचिव डॉ. कुणाल सहायवैज्ञानिक सचिव डॉ. विशाल गुप्त संयुक्त सचिव डॉ. आर.के. सामान्य सभा ने संगठन की गतिविधियों में निरंतरता बनाए रखने एवं उन्हें और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से डॉ. अनुराग मेहरोत्रा को कोषाध्यक्ष तथा डॉ. विपिन श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष के रूप में कार्यकाल विस्तार प्रदान करने का भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया।बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. भास्कर गांगुली एवं वरिष्ठ मधुमेह विशेषज्ञ डॉ. नंदिनी रस्तोगी ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी तथा विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम शैक्षणिक गतिविधियों, जन-जागरूकता कार्यक्रमों एवं बेहतर मधुमेह देखभाल के माध्यम से कानपुर डायबिटीज़ एसोसिएशन के उद्देश्यों को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाएगी।अंत में सभी सदस्यों के सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Rajesh Nigam

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!