विश्व रेड क्रॉस दिवस पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा सम्मान समारोह किया आयोजित

राजेश निगम की रिपोर्ट

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा सम्मान समारोह किया आयोजित
कानपुर! ब्यूरो रिपोर्ट
आज 8 मई को विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी कानपुर नगर के द्वारा
एक बड़ा कार्यक्रम मर्चेंट चैंबर हॉल सिविल लाइंस में आयोजित किया गया
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय जिलाधिकारी, अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी श्री जितेंद्र प्रसाद सिंह
थे तथा विशिष्ट अतिथि श्री हरि दत्त निमी सीएमओ कानपुर रहे l
कार्यक्रम के दौरान ओंकारेश्वर स्कूल के बच्चों के द्वारा स्वागत गीत तथा रक्तदान से संबंधित
जानकारी साझा की जिलाधिकारी के द्वारा प्राथमिक चिकित्सा उपचार के ऊपर एक पत्रिका का विमोचन भी किया गया l
मुख्य अतिथि का स्वागत सभापति डॉक्टर उमेश पालीवाल जी के द्वारा अंग वस्त्र प्रदान करके तथा
सीएमओ का स्वागत अंगद सिंह जी के द्वारा किया गया
रेड क्रॉस के सचिव आर के सफर के द्वारा विस्तृत आख्या प्रस्तुत की गई तथा कानपुर रेड क्रॉस
सोसाइटी के कार्य को लोगों को बताया
डॉ पूजा अवस्थी उपसभापति जी के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया ।
जिलाधिकारी के द्वारा अपने उद्बोधन में सेवा कार्यों को बल देते हुए कहा हर व्यक्ति को जब भी जरूरत पड़े मदद करने से हिचकना नहीं चाहिए यही हमारा धर्म कहता है ।
चेंबर की तरफ से हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रसाद ने कहां की रेड क्रॉस संसार में सबसे बड़ी संस्था हैं
किसी भी प्रकार की आपदा में इसके वॉलिंटियर्स हमेशा आगे रहते हैं मर्चेंट चेंबर को आज इस बात की खुशी है कि हम लोग इस कार्यक्रम को मिलकर मना रहे हैं
धन्यवाद प्रस्ताव सभापति जी के द्वारा दिया गया.
इस दौरान मानव सेवा में काम करने वाले सरकारी एवं गैर सरकारी लोगों को अंग वस्त्र प्रदान करके
सम्मानित भी किया गया
कार्यक्रम में इंद्र मोहन रोहतेगी, लखन शुक्ला, रामप्रकाश मिश्रा, प्रवीण पांडे सीमा अग्रवाल, राजकुमार
निगम,इंजीनियर ए एन द्विवेदी, डाक्टर गिरीश मिश्रा, बालेन्द्र सिंह, आदि रेड कास के काफी सदस्य एवं
स्कूल से आए हुए बच्चे मौजूद थे
कानपुर से राजेश निगम की रिपोर्ट


