Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

नारायणी सेना नारी शक्ति द्वारा बॉलीवुड के चरित्रहीन  एक्टरों का विरोधकर किया प्रदर्शन

मथुरा।नारायणी सेना नारी शक्ति द्वारा बॉलीवुड पर रोक लगाने के संदर्भ में भूतेश्वर चौराहे पर वैदिक संस्कृति का पतन करने वाले बॉलीवुड के चरित्रहीन  एक्टरों का विरोध करते हुए उनके पटचित्रों को जलाया गया और भारत सरकार से ऐसे बॉलीवुड पर बैन लगाने की मांग की गई।इस मौके पर नारी शक्ति प्रमुख शीतल आचार्य ने कहा कि  बॉलीवुड द्वारा भारतीय संस्कृति और  सनातन धर्म की  विश्व समुदाय में  छवि  धूमिल करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। इसलिए इस तरह की फ़िल्म पर बॉलीवुड को बैन लगाना अति आवश्यक है।कभी शाहरुख खान कभी आमिर खान कभी बॉलीवुड द्वारा मातृशक्ति को अपमानित करने वाली वेश्यावृत्ति की अभिनेत्रियों  द्वारा विश्व समुदाय में सनातन धर्म व भारतीय संस्कृति की छवि को निरंतर धूमिल किए जा रहे हैं।इसलिए राष्ट्र को बचाने का एकमात्र विकल्प हिंदू राष्ट्र की घोषणा हैं। बॉलीवुड के विरोध में मातृशक्ति में आक्रोश व्याप्त है।मातृ शक्ति नारी शक्ति का अपमान अब नहीं होने देंगे।उपस्थित लोगों में डॉ जमुना शर्मा,सुनैना गुप्ता, मुन्नी देवी,निधि खंडेलवाल,सीता,सुनीता बंसल, ओजस्वी,आरती चौधरी,कपिल,प्रवीण सिंह व नारी शक्ति के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!