🟥 पूर्वी विधानसभा के विधायक ओपी श्रीवास्तव ने मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित लखनऊ। सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को अरुणिमा वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से “मेधावियों के सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मेधावी छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
🟥 छात्राओं को सम्मानित कर बढ़ाया उत्साह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्वी विधानसभा के विधायक ओपी श्रीवास्तव रहे। उन्होंने मेधावी छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
🟥 “बेटियों की शिक्षा राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव” विधायक ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि बेटियों की शिक्षा सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि मेधावी छात्राओं का सम्मान केवल उनकी प्रतिभा का सम्मान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करने का भी सशक्त माध्यम है।
🟥 शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की दी प्रेरणा उन्होंने छात्राओं से मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। विधायक ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रही हैं।
🟥 बड़ी संख्या में मौजूद रहे अभिभावक और शिक्षक कार्यक्रम का आयोजन सुमिता तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक कमलेश कुशवाहा, प्रधानाचार्या रीति कुशवाहा, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। समारोह में छात्राओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।
मनीष मिश्रा राज्य संवाददाता, सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल
मनीष मिश्रा पिछले 7 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।