Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

उन्नाव:- सीओ सिटी से बात कर भी नहीं बनी बात, पत्रकारों ने शुरू किया पैदल मार्च।।

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी

पत्रकारों का लगातार प्रशासन द्वारा हो रहे उत्पीड़न को लेकर गंगा घाट से लखनऊ के लिए पैदल मार्च हुआ प्रारंभ।

कोतवाली गंगाघाट क्षेत्र के मराहला चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक की दबंगई आई सामने पत्रकार के साथ बड़ी बेरहमी से आए पेश।

वही पत्रकारों ने अपनी शिकायत को जनपद के सीओ सिटी के संज्ञान में दिया था उसके बाद भी कोई निष्कर्ष ना निकलने के कारण, पैदल मार्च में पत्रकारों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है ।

सरकार को पत्रकारों के हित के लिए कोई ना कोई उचित कदम उठाना बहुत आवश्यक है और उठाना भी चाहिए, जिससे पत्रकार की गरिमा समाज में बनी रहे। पत्रकारों का ना तो कोई वेतन है और ना ही कोई पेंशन।।

समाज में पत्रकार को धूमिल करने के लिए कुछ अधिकारी जिन पर सरकार को संज्ञान में लेकर उचित कार्यवाही तत्काल करनी चाहिए जिससे पत्रकार की गरिमा समाज में बनी रहे ।।

अब देखना यह है कि पत्रकारों की आवाज कहां तक पहुंचने पर सरकार के कानों में गूंजेगी।।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!