Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

मंगोर्रा पुलीस को मिली बड़ी सफलता,अंतरराज्यीय ट्रेक्टर चोर गैंग के सरगना को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंगोर्रा/मथुरा।मगोर्रा पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब थाना प्रभारी ने मुखबिर की सूचना पर एक अन्तर्राज्यीय ट्रैक्टर चोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है । एसपी सिटी एमपी सिंह ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि थाना प्रभारी मगोर्रा मुनेन्द्र पाल सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बछगांव तिराहे पर एक शातिर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए खड़ा है।वही सूचना पर थाना प्रभारी ने मय पुलिस के साथ छापा मारा तो संदिग्ध ने अपना नाम जुगदीन निवासी सलबग़ढ़ जुरहेरा भरतपुर राजस्थान बताया ।पकड़े गये अपराधी से चोरी के 6 ट्रैक्टर एक चारा काटने की मशीन पानी का टैंकर सड़क सफाई की मशीन पुलिस ने बरामद की है।साथ ही अपराधी की तलाशी के दौरान एक 315 बोर का देशी तमंचा सहित 2 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए है । एसपी ने बताया कि यह अपने अन्य साथियों की मदद से सड़क पर खड़े ट्रैक्टरों को चोरी कर उनके चैसिस नम्बर बदल कर पश्चिम उत्तरप्रदेश में बिक्री करता था अभियुक्त को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में जेल भेजा जा रहा है साथ ही उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है ।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!