Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

पत्रकारिता को नई पहचान: “पत्रकार प्रेस परिषद ने भारत में पहली बार लागू किया ड्रेस कोड” पदाधिकारियों को ₹3 लाख बीमा व नियुक्ति पत्र किये प्रदान!!

पत्रकारिता जगत में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए पत्रकार प्रेस परिषद ने भारत में पहली बार अपने संगठन में अनिवार्य ड्रेस कोड लागू कर पत्रकारों को एक नई और सशक्त पहचान दी है। परिषद के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री ऋषभ मिश्रा आज़ाद के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय का पालन संगठन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा पूर्ण रूप से किया गया।दिनांक 09 फरवरी 2026 (सोमवार) को एक प्रतिष्ठित होटल में लखनऊ में आयोजित परिषद की महत्वपूर्ण बैठक संकल्प- 2026 में सभी पदाधिकारी एवं सदस्य सफेद पैंट, सफेद शर्ट एवं सफेद सदरी पहनकर उपस्थित रहे। यह दृश्य पत्रकारिता में अनुशासन और एकरूपता का प्रतीक बना।

बैठक में परिषद के चेयरमैन ऋषभ मिश्रा आज़ाद, नेशनल ब्रांड एंबेसडर ज्योति बाबा एवं उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही।पत्रकार प्रेस परिषद भारत का एकमात्र पत्रकार संगठन है, जो अपने पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों को—₹3,00,000 (तीन लाख रुपये) का बीमानियुक्ति पत्रआई-कार्डडोरी होल्डर व स्टीकरघर पर लगाने हेतु नेम प्लेटजैसी सुविधाएं प्रदान करता है।

इस अवसर पर ₹3 लाख बीमा का वितरण प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा द्वारा, नेम प्लेट वितरण चेयरमैन ऋषभ मिश्रा आज़ाद द्वारा एवं आई-कार्ड वितरण नेशनल ब्रांड एंबेसडर ज्योति बाबा द्वारा किया गया*साथ ही मंडल अध्यक्ष राजेश निगम एवं मंडल महासचिव उदयभान सिंह ने परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को नियुक्ति पत्र (मनोयन पत्र) प्रदान किएबैठक में संगठन विस्तार के तहत कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां भी की गईं, जिनमेंआर.पी. त्रिपाठी को प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश,सुरेश कुमार द्विवेदी को बुंदेलखंड कार्यवाहक संयोजक,राजेंद्र प्रसाद वर्मा को बुंदेलखंड सचिव नियुक्त किया गया। साथ ही बुंदेलखंड के दो मंडल एवं सात जिलों का कार्यभार सौंपा गया।

इसके अतिरिक्त राजीव कुमार मिश्रा जिला सलाहकार कानपुर नगर,सुनील त्रिपाठी एडवोकेट विधिक सलाहकार कानपुर नगर,मनबोधन सिंह तहसील अध्यक्ष घाटमपुर,गजेंद्र सिंह सेगर नियुक्त किए गए सदस्यों को सदस्यता प्रदान की गई। सदस्यता आई कार्ड पाने वालों में प्रमुख रूप से मनमोहन दीक्षित,वैभव दीक्षित,ओम शंकर विश्वकर्मा,अमित सिंह चौहान, विशाल मिश्रा,मधुप दीक्षित एवं प्रदीप कुमार वर्मा,विपिन दुबे, देवांश भाटिया,मनोज मिश्रा,हरिशंकर, मुकेश मिश्रा, सत्य प्रकाश,लक्ष्मीकांत शर्मा,देवेंद्र सिंह, बृजेश मिश्रा आदि सम्मानित सदस्य मौजूद रहे।इसके अलावा कानपुर नगर एवं कानपुर देहात में भी विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गईं।

चेयरमैन ऋषभ मिश्रा आज़ाद ने कहा कि “संगठन को चलाने के लिए नियम, अनुशासन और समर्पण जरूरी है। ड्रेस कोड से पत्रकारों को एक नई पहचान मिलेगी।”*प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने कहा कि अब पत्रकार अकेला नहीं है, पत्रकार प्रेस परिषद हर पत्रकार के साथ खड़ी है। बैठक के दौरान मंचासीन पत्रकार प्रेस परिषद के चेयरमैन ऋषभ मिश्रा आज़ाद, नेशनल ब्रांड एंबेसडर ज्योति बाबा, प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा, मंडल अध्यक्ष राजेश निगम, मंडल महासचिव उदयभान सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य, सभी ड्रेस कोड में उपस्थित थे। अंत में नेशनल ब्रांड एंबेसडर ज्योति बाबा ने सभी को राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं नशा मुक्त भारत का संकल्प भी कराया।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!