Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

उन्नाव:- गंगाघाट नगर पालिका अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न।।

उन्नाव से संवाददाता अनुज तिवारी की रिर्पोट…

उन्नाव जिले की नगर पालिका परिषद गंगाघाट को अजीत जायसवाल उपजिलाधिकारी नायक सदर उन्नाव व मुकेश कुमार मिश्र अधिशाषी आधिकारी ने दिलायी शपथ।।

आपको बतादे की विगत 04 मई को हुए मतदान के बाद 13 मई की मतगणना में गंगाघाट से निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती कौमुदी पाण्डे जी बड़े अन्तर से निर्वाचित हुई।

आज यहां नगर के सप्रू स्टेडियम के प्रांगण में आयोजित समारोह में पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण की, नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष कौमुदी पाण्डे जी को उपजिलाधिकारी उन्नाव ने शपथ दिलायी।

नगरपालिका गंगा घाट के शपथ ग्रहण समारोह में तेज आंधी और बारिश होने से कार्यक्रम स्थल पर लगे टेंट उखड़े, मची अफरा- तफरी अब खुले मंच पर शपथ दिलाने को लेकर शुरू हुई तैयारी।

इस मौके पर नगर के तमाम गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे इसके बाद गंगाघाट नगर पालिका परिषद के नवनिर्वाचित 28 सभासदों ने भी शपथ ग्रहण की शपथ लेने के बाद नगरपालिका अध्यक्ष ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मेरा पहला लक्ष्य गंगाघाट नगर पालिका का चहुमुखी विकास करना रहेगा और जो भी समस्याएं नगर पालिका में होगी उनका निस्तातंत्रण कराया जाए गा, चाहे जल निकासी की समस्या हो या फिर विकास कार्य रुके हुए हो सभी को जल्द सुचारू रूप से चालू कराया जाएगा।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!