Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)फटाफट खबरेंलखनऊ

नन्दपुरम में नाली व सड़क निर्माण का शिलान्यास, क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात

मनीष मिश्रा
लखनऊ। फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड के नन्दपुरम क्षेत्र में नाली और सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास मंगलवार को किया गया। यह कार्य मनोज सिंह के मकान से साधना अवस्थी के मकान होते हुए बीबीएस कॉलेज तक कराया जाएगा। शिलान्यास वरिष्ठ नेता विनोद बाजपेयी ने किया।
कार्यक्रम में पार्षद प्रियंका बाजपेयी ने बताया कि क्षेत्रीय विकास के लिए यह कार्य उनके निरंतर प्रयासों से संभव हुआ है, जबकि निर्माण के लिए विधायक मुकेश शर्मा की विधायक निधि से स्वीकृति प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि नाली व सड़क निर्माण से क्षेत्रवासियों को जलभराव और आवागमन की समस्या से राहत मिलेगी।
इस अवसर पर रामशरण सिंह, अनिल मिश्रा, शीलू जायसवाल, किशोर प्रजापति, गंगाराम तिवारी, प्रीति शुक्ला, नैमिष शर्मा, रामकुमार (सेक्टर संयोजक), रामसागर (बूथ अध्यक्ष), आदित्य बाजपेयी, राजकुमार मिश्रा, विजय मिश्रा, संतोष सिंह, विनोद अवस्थी, सुधीर पांडेय, डॉ. भानू तिवारी, रामजी अवस्थी, महेन्द्र सिंह, शिवम दीक्षित, अनुज अवस्थी, अमित मिश्रा, कुलदीप, संजीव शुक्ला, आकाश, सलमान, सौरभ सिंह, कृष्णा शुक्ला, उदित सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी एवं मातृशक्ति मौजूद रही।
क्षेत्रवासियों ने विकास कार्य की शुरुआत पर खुशी जताते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

मनीष मिश्रा

राज्य संवाददाता, सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल मनीष मिश्रा पिछले 8 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!