Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

उन्नाव:- गंगाघाट चेयरमैन प्रतिनिधि संदीप पांडेय मुम्बई पुलिस की हिरासत में।।

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी

गंगाघाट से महाराष्ट्र पुलिस ने गुरुवार देर रात शुक्लागंज में छापेमारी कर गंगाघाट चेयरमैन कौमुदी पांडेय के पति संदीप कुमार पांडेय को युवती से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया है, युवती ने दर्ज कराई है दुष्‍कर्म की र‍िपोर्ट।

गंगाघाट कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र प्रांत के ठाणे जनपद के नयानगर निवासी मीरा भईंदर में गंगाघाट के चैयरमैन पति संदीप निवासी डाकतार कालोनी शुक्लागंज के विरुद्ध युवती से दुष्कर्म मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। उक्त थाने के उपनिरीक्षक गोविंदा करोड़ीवाल पुलिस टीम के साथ शुक्लागंज पहुंचे।

गंगाघाट चेयरमैन प्रतिनिधि संदीप पांडेय को मुम्बई की ठाने पुलिस ने मुकदमा संख्या 332/ 2023 धारा 376 /377/ 420/406 / 323 /504 /506 की गंभीर धाराओं में गिरफ्तार कर कोतवाली गंगाघाट में GD करवाकर मेडिकल के बाद मुंबई के लिए रवाना, 2016 से शिकायतकर्ता पीड़िता मुकदमा लिखवाने के लिए कर रही थी संघर्ष, पीड़िता स्वयं आयी थी मुम्बई पुलिस के साथ, वही अभी तक चेयरमैन प्रतिनिधि की तरफ से किसी भी प्रकार का कोई बयान सामने नहीं आया है।।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!