डेंट तो आया है…

डेंट तो आया है…
कानून के मर्मज्ञ सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता एवं प्रखर वक्ता आदरणीय श्री अश्विनी उपाध्याय जी ने देश में भ्रष्टाचार, धर्मांतरण, जनसंख्या विस्फोट सहित विभिन्न समस्याओं के लिए पुराने लचर कानूनों को जिम्मेदार बताया और चीन सहित कई देशों की तरह कड़े कानूनों के माध्यम से इनका समाधान भी बताया। इन कड़े कानूनों के लिए उन्होंने कम से कम एक करोड़ लोगों से मांग उठाने के लिए भी कहा। वह यह भी बोले कि दिल्ली और लखनऊ के डॉक्टर अच्छे हैं, कानून लाकर मर्ज का जल्द इलाज कर देंगे। कार्यकम के अंतिम पड़ाव पर उनसे पूछा गयवकि दोनों डॉक्टरों को भ्रष्टाचार, धर्मांतरण, जनसंख्या विस्फोट आदि सभी समस्याओं की जानकारी है, तो फिर मांग उठाने की क्या जरूरत है। यूजीसी रेग्यूलेशन के लिए किसने मांग की और एससीएसटी एक्ट के मुकदमों में जांच के बाद गिरफ्तारी के सुप्रीम आदेश के खिलाफ अध्यादेश लाने के लिए भला कितने लोगों ने आवाज उठाई थी। इससे समाज का बहुत नुकसान हो रहा है। मेरे सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘डेंट तो आया है’।

Ashwani upadhyay


