Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में हुए हादसे के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हुआ वायरल,आला अधिकारियों पर गैर जिम्मेदारी का लगा आरोप

मथुरा।ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मंदिर वृन्दावन में हुए हादसे का बड़ा खुलासा हुआ है।हादसे के वक्त मथुरा के आला अधिकारी वीडियो बना रहे थे।आपको बता दें कि जन्माष्टमी के पर्व पर मथुरा में मंदिरो के दर्शनों के लिए जन सैलाब उमड़ा हुआ था। वही रात करीब 2 बजे ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर पर मंगला आरती के वक्त अत्यधिक श्रद्धालुओं की भीड़ जमा होने से दवाव में आये दो लोगों की मौत हो गई और छः लोग घायल हो गये।व्यवस्थाओं पर ध्यान न देते हुए आला अधिकारी उस भीड़ का वीडियो बना रहे थे जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं और यह मथुरा प्रशासन के आला अधिकारियों की लापरवाही को दर्शाता है। भीड़ को नियंत्रित कराने के लिए मुख्य भूमिका वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा की थी।मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव वीवीआईपी के साथ ठाकुर श्री बांके बिहारी जी के मंदिर में जमा हुई श्रद्धालुओं की भीड़ का वीडियो बना रहे थे।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ नगर आयुक्त अनुनय झा भी वीडियो बना रहे थे।इससे पता चलता है कि मथुरा के आला अधिकारी कितने गैर जिम्मेदार है।इसी क्रम में ए.डी.जी राजीव कृष्ण ने घटना का वृंदावन में दौरा किया है और जांच में क्या निकल कर आया यह तो राम भरोसे ही है।घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने उच्च स्तरीय जांच कमेटी कर घटना की जांच कराने के निर्देश दिए हैं जिसके बाद अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने आदेश जारी कर घटना की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है जो कमेटी घटनाक्रम की पूरी जांच कर अपनी आख्या शासन को प्रेषित करेगी।

Ramji Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!