Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

खाद्य विभाग की मोबाइल बैंन पहुँची गोवेर्धन,दुकानदारों के खाद्य पदार्थों के लिए सैम्पल

गोवर्धन/मथुरा।नव वर्ष के अवसर पर बाहर से परिक्रमा करने आने वाले श्रद्धालुओं की सेहत और सुरक्षा के मद्देनजर खाद्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सचल मोबाइल वैन के द्वारा गोवर्धन के दानघाटी क्षेत्र में दूध प्रसाद की दुकानों से तथा चाट पकौड़ी  परचून  इत्यादि की दुकानों से सैंपल इकट्ठा किए और उनकी टेस्टिंग करने के बाद जो नमूने अनुचित पाए गए उनके दुकान मालिकों को प्राथमिक हिदायत देकर जागरूकता अभियान चलाया गया । खाद्य विभाग के सहायक आयुक्त डॉ गौरीशंकर के निर्देशन में तथा व्यापार मंडल गोवर्धन के पदाधिकारियों के सहयोग से गोवर्धन के सोंख अड्डा और दानघाटी क्षेत्र की दुकानों से खाद्य विभाग की टीम ने खाद्य पदार्थों दूध प्रसाद पेड़ा चटनी सौस चाट इत्यादि के नमूने एकत्र किए और उनको फूड सेफ्टी सचल मोबाइल बैन में लगे हुए परीक्षण यंत्रों में टेस्ट किया गया। साथ ही दूध की टेस्टिंग करने वाली मशीन से दूध के भी नमूने लिए गए खाद्य विभाग की टीम द्वारा लगभग 72 सैम्पलों की जांच की गई। जिनमें कुछ खाद्य पदार्थों में कमी पाई गई और उनके दुकानदार मालिकों को उनकी गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए गए। सहायक आयुक्त खाद्य विभाग डॉ गौरीशंकर ने बताया कि यह प्राथमिक जांच एवं जागरूकता अभियान है जिसमें कमी पाए जाने पर दुकानदारों को सख्त हिदायत देकर आगे के लिए सावधानी बरतने के निर्देश दिए गये।


खाद्य विभाग द्वारा संचालित इस जागरूकता अभियान में गोवर्धन व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का भी सहयोग रहा। इस अवसर पर खाद्य विभाग के सहायक आयुक्त डॉ गौरीशंकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसएस निरंजन देवराज सिंह मुकेश कुमार दलवीर सिंह अरुण कुमार एवं व्यापार मंडल गोवर्धन के तहसील अध्यक्ष गणेश पहलवान जिला महामंत्री फतेह सिंह ठाकुर जिला मंत्री नरेंद्र जैन नगर महामंत्री गौरव कौशिक हुकम अग्रवाल गिरधारी अग्रवाल पंकज बोहरे ,कान्हा मुखिया देव सूर्यवंशी आदि उपस्थित रहे।

Ramji Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!