Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
इधर उधर कीउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

आप कार्यकर्ताओं ने मनाया शहीद भगत सिंह जी का 115 वां जन्म दिवस

मथुरा।गुरुवार को शहीदे आजम भगत सिंह के 115 वे जन्म दिवस के अवसर पर तिरंगा शाखा मथुरा की ओर से डैंपियर नगर स्थित शहीदे आजम भगत सिंह जी की प्रतिमा पर जिला शाखा प्रमुख सुरेश कुमार सैनी जी द्वारा माल्यार्पण कर का जन्म दिवस बड़े जोश के साथ मनाया गया।आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एवं तिरंगा शाखा उत्तर प्रदेश के संयोजक ब्रजलाल लोधी ने प्रत्येक जिले में शहीदे आजम भगत सिंह जी का जन्म दिवस मनाने का आह्वान  किया गया था।


इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज ने शहीदे आजम की भगत सिंह जी की विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि भगत सिंह के विचार विश्वव्यापी हैं।वह मानव द्वारा मानव के शोषण के खिलाफ हैं तथा एक राष्ट्र के द्वारा दूसरे राष्ट्र का शोषण किए जाने के भी विरोधी हैं ।


भगत सिंह की क्रांतिकारी चेतना ने अंग्रेजों की हुकूमत की जड़े हिलाने का काम किया था। 23 बरस की उम्र पूरी करने के बाद आजादी के लिए अपनी शहादत देने वाले महानतम क्रांतिकारी शहीदे आजम भगत सिंह के मस्तिष्क पर कार्ल मार्क्स के विचार एवं लेनिन की क्रांतिकारिता का बहुत बड़ा प्रभाव था।वह साम्राज्यवाद पूंजीवाद एवं  सामंतवाद के विरोधी और समाजवाद के पक्षधर थे।भगत सिंह जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं।आप के पूर्व जिला उपाध्यक्ष वीएस ठकुरेला एवं बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पवन सैनी ने भी अपने विचार व्यक्त कर उन्हें क्रांति के लिए प्रेरणा स्रोत बताया।


इस अवसर पर मथुरा वृंदावन नगर निगम के शासन-प्रशासन से मांग की गई कि देश के लिए शहीद होने वाले एवं आजादी के आंदोलन के क्रांतिकारियों का सम्मान रखा जाए तथा मथुरा में स्थित शहीदे आजम भगत सिंह,महात्मा गांधी एवं डा भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के लिए मजबूत सुसज्जित सीढ़ियों का निर्माण किया जाए।इससे पूर्व भी नगर निगम से इस तरह की मांग लिखित में की जा चुकी है।
कार्यक्रम में आपके पूर्व जिला उपाध्यक्ष संतोष  चंद्र सक्सेना  ब्रज प्रांत  सचिव नरेश चौधरी शाखा प्रमुख अंसार साह अल्वी,   फिरोज आलम  ,विजय प्रताप सिंह ,शोभित प्रजापति, कुलदीप वर्मा संजय प्रकाश आप मथुरा  पूर्व सोशल  मीडिया  प्रभारी अजय शर्मा ,  राजेश शर्मा अंकित चौधरी सचिन चौधरी बृजलाल संजय  दिनेश चंद्र मुनेश भास्कर हर्ष चौधरी श्री कृष्ण सैनी आदि उपस्थित थे।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!