Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उन्नावउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सामाजिक

उन्नाव:- समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती तहसील अधिवक्ताओं द्वारा मनाई गई!!

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी

बांगरमऊ तहसील में अधिवक्ताओं द्वारा समाजवादी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री एवं रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई गई जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ शामिल हुए, उन्होंने धरतीपुत्र के नाम से लोकप्रिय नेता मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह के जीवन संघर्ष से हम सबको प्रेरणा लेते हुए उनके आदर्शों को साकार करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर सपा ज़िला सचिव आलोक त्रिपाठी एवं पूर्व कार्यकारिणी सदस्य समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश अधिवक्ता अमित यादव ने भी स्व० मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं अपने विचार भी व्यक्त किये। इस अवसर पर तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष एड० श्रीकांत द्विवेदी, अनिल वर्मा, मुजम्मिल अहमद, मनीष मिश्रा, नियामत रसूल जावेद, राम नरेश यादव, एवं अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह व राधेलाल निशाद, राम सेवक पाल, उमेश पाल, रमेश द्विवेदी, गिरीश कुमार अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!