स्तरीय अंपायर एवं स्कोरर्स कार्यशाला का आयोजन*

राजेश निगम की खास रिपोर्ट
*कानपुर न्यूज ब्यूरो उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों से चयनित अंपायरों के लिए राज्य स्तरीय अंपायर एवं स्कोरर्स कार्यशाला का आयोजन कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में किया हो रहा है । आज कार्यशाला के तीसरे दिन का उद्देश्य प्रदेश में अंपायरिंग के स्तर को अंपायरों को आधुनिक क्रिकेट के बदले हुए नियमों, तकनीकी पहलुओं और मैदानी परिस्थितियों सें परिचित कराया गया.फेयर एंड अनफेयर लॉ मे लगने वाली 5 रन की पेनल्टी कब और कैसे लगाए जाये इसकी जानकारी वीडियो के माध्यम सें दी गई उन्होंने वर्षा सें बाधित एक दिवसीय मैच मे होने वाली ओवर और टारगेट रन की गणना को भी बताया.सभी अंपायरो सें प्रश्न काल के समय मे उनके सभी प्रश्नों का उत्तर पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी नें दिया. आज सभी को ग्रीन पार्क की सेंटर पिच पर भी खेल के दौरान आने विभिन्न परिस्थितियों, बोलिंग और रिटर्न्स क्रीज़, वाइड मार्किंग के बारे मे बताया गया वही स्कॉरिंग मे एडुकेटर पी जयपाल नें लाइव मैच मे सभी स्कोरर सें लीनियर शीट पर स्कॉरिंग का अभ्यास कराया उन्होने खेल के अंतिम एक घंटे मे होने वाली ओवर की गणना को भी बताया.वर्कशॉप के दौरान अंपायर कमिटी के चेयरमैन मनोज पुंडीर नें सभी सें कहा कि रटने के बजाय लिखित मे नोट्स बनाकर तैयारी करे.वर्कशॉप के दौरान सहायक के रूप मे ए पी सिंह एस पी सिंह और अनुराग राठौर भी मौजूद रहेराज्य स्तरीय इस कार्यशाला को प्रदेश में अंपायरिंग के भविष्य को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा हैl* ब्यूरो राजेश निगम की रिपोर्ट*





