उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा
छात्रा का मोबाइल लूट कर भाग रही लुटेरी युवती को राहगीरों ने पकड़ा,जमकर की पिटाई,मोबाइल किया बरामद

मथुरा।थाना कोतवाली के बीएसए रोड पर बस स्टैंड के समीप उस समय लोगों की अचानक भीड़ इकट्ठा हो गयी।जब एक स्कूली छात्रा के द्वारा एक युवती की बीच रोड पर पिटाई शुरू कर दी गई।स्कूली छात्रा ने युवती की जमकर पिटाई कर दी।जिसे देख वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई एवं आपस में हो रहे झगड़े को सुलझाया तो छात्रा ने बताया कि वह ट्यूशन पढ़ने जा रही थी तभी पीछे से एक युवती ने उनके बैग की चेन खोली और उसमें से मोबाइल निकाल लिया।इसे देख दूसरे राहगीर ने छात्रा को बताया कि आपका मोबाइल चोरी कर लिया है और चोरी करने वाली युवती मोबाइल लेकर भागने लगी तभी उसके पीछे अन्य युवक एवं छात्रा ने दौड़कर पकड़ लिया और उसकी जमकर मजामत कर दी।भीड़ ने जैसे तैसे युवती को बचाया और वहां से भगा दिया।




