Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उन्नावआवश्यक सूचनाउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)त्यौहारफटाफट खबरेंब्रेकिंग न्यूज़सामाजिक

उन्नाव:- मिश्रित आबादी वाले आईबीपी तिराहे से सिद्धेश्वर मंदिर रोड होते हुए जामा मस्जिद व छोटा चौराहा तक पैदल गश्त की गई!!

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी

कोतवाली सदर क्षेत्रांतर्गत मिश्रित आबादी वाले आईबीपी तिराहे से सिद्धेश्वर मंदिर रोड होते हुए जामा मस्जिद व छोटा चौराहा तक पैदल गश्त की गई। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत नवागत पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ,अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अखिलेश सिंह, क्षेत्राधिकार नगर सोनम सिंह द्वारा शहर के विभिन्न मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भारी पुलिस बल के साथ किया गया रूट मार्च।

बारावफात एवं गणेश प्रतिमा विसर्जन एवं विश्वकर्मा पूजा को दृष्टिगत रखते हुए आज दिनांक 15/09/2024 को दीपक भूकर पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा अखिलेश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी व श्रीमती सोनम सिंह क्षेत्राधिकारी नगर व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर मय भारी पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली सदर क्षेत्रांतर्गत मिश्रित आबादी वाले आईबीपी तिराहे से सिद्धेश्वर मंदिर रोड होते हुए जामा मस्जिद व छोटा चौराहा तक पैदल गश्त की गई तथा त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के संदर्भ में सभी संबन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!