जोरहाट के जानेमाने मार्केट में लगी भीषण आग,250 दुकाने आग की चपेट में आकर हुई राख

जोरहाट के जानेमाने मार्केट में भीषण आग के कारण 250 दुकाने आग की चपेट में आकर राख हो गई। जोरहाट के ए टी रोड स्थित व्यावसायिक क्षेत्र चौक बाजार में कल रात 9 बजे के करीबन लगी अग्निकांड की घटना से शहर में अफरा तफरी मच गई।।
जानकारी के अनुसार चौक बाजार में स्थित एक प्रतिष्ठान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।घटना के बाद इलाके के लोगो मे दहशत फैल गई। उल्लेखनीय है कि चौक बाजार में 250 से अधिक व्यापारी प्रतिष्ठान है और सभी दुकाने एक दूसरे से जुड़ी हुई है।
जैसे ही आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को मिलते ही दो गाड़िया मोके पर पहुची ओर स्थानीय लोगो के अनुसार शहर के मुख्य इलाके में इतने बड़े अग्निकांड की घटना को लगभग एक घंटा बीत चुका था लेकिन दमकल विभाग की महज दो गाड़िया ही मोके पर मौजूद थी।रात 10 बजे दमकल विभाग की कई और गाड़िया मोके पर पहुची ओर आग भुजाने के प्रयास में जुट गई। जहाँ तक कि स्थानीय लोगो की मदद से बाजार के व्यापारी अपनी दुकानों से सामान निकलने में जुट गए।समाचार लिखे जाने तक कई दुकानें जलकर राख हो चुकी थी और जल रही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था।




