Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
राजनीतिकआर्थिकउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महाराष्ट्र (Maharashtra)मुंबई (मुम्बई)राजनीतिराज्यवार खबरें

Yoginomics: सोशल मीडिया पर रही योगी की धूम, 36 करोड़ यूजर्स तक पहुंचा हैशटैग ‘योगीनॉमिक्स’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) ने गुरुवार को मुम्बई से डोमेस्टिक रोड शो का शुभारंभ कर दिया गया है । अगले 22 दिन में देश के 9 बड़े शहरों में टीम योगी रोड शो के जरिए प्रदेश में 17 लाख करोड़ के निवेश को आकर्षित करने के लिए कई जहग पर रोड शो करेगी। वहीं गुरुवार को जब एक तरफ सीएम योगी आदित्यनाथ मुम्बई में बैंकर्स और निवेशकों से मिलकर उन्हें उत्तर प्रदेश में उद्योग-व्यापार लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे थे, उस वक्त सोशल मीडिया यूजर्स मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) की अर्थिक नीतियों की हैशटैग योगीनॉमिक्स के जरिए काफी सराहना करते हुए दिखाई दिए।

ट्विटर पर हैशटैग योगीनॉमिक्स (#Yoginomics) और ‘योगीजी’ घंटों टॉप ट्रेंड में बने रहे। इस दौरान यूजर्स मुम्बई में आयोजित रोड शो के इवेंट्स की तस्वीरें और वीडियो ट्वीट करके सीएम योगी ( Yogi Adityanath ) के प्रयासों की सराहना करते दिखे। ट्विटर पर 36.27 करोड़ यूजर्स तक हैशटैग Yoginomics पहुंचा। तकरीबन 14 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इस हैशटैग के जरिए योगी ( Yogi Adityanath ) सरकार पर विश्वास जताते हुए अपने विचारों को व्यक्त किया।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!