Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Uncategorized

चितैरी चित्रकला के पुर्नजीवन के लिये यह महत्वपूर्ण कार्य: डॉ सीमा पाण्डेय

झांसी///लोकेश मिश्रा 8718036597

झांसी: मण्डलायुक्त डॉ अजय शंकर पाण्डेय का संकल्प एवं चितैरी चित्रकला के बढ़ते आकर्षण के क्रम में चितैरी चित्रकला के संवर्द्धन हेतु अर्बन हाट में चितैरी चित्रकला कारखाना उपलब्ध कराया गया है।

इस कारखाना में चितैरी चित्रकला कलाकारों को निःशुल्क बिजली, पानी, पेंटिंग का सामान एवं इससे जुड़े उपकरण दिये जा रहे है, जिसका उदघाटन विगत 06 अप्रैल को मण्डलायुक्त डॉ अजय शंकर पाण्डेय द्वारा किया गया। इसी क्रम में आज कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि डॉ सीमा पाण्डेय की अध्यक्षता में किया गया। डॉ सीमा पाण्डेय द्वारा प्रथम चितैरी चित्रकला को खरीद कर शुरुआत की गयी, तो लगातार 14 पेटिंग्स तत्काल मौके पर ही बिक्री हुई जिनका नगद भुगतान भी किया गया।
आज वरिष्ठ चित्रकार किशन सोनी, शशिकान्ति, बंदना अग्रवाल, प्रवीण सिंह, सुमन द्विवेदी, कुसुमलता सविता, रवीना, रजियाविया, मनीषा सिंह, अमर सोनी, जगदीस लाल, अलख प्रकाश साहू, सुनील मिश्रा,यशवंत, धीरज श्रीवास्तव द्वारा 14 पेटिंग्स तैयार की गयी जिनकी खरीद की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ सीमा पाण्डेय के साथ ही उपाध्यक्ष कला संस्कृति समिति डॉ नीति शास्त्री, श्री संजय पटवारी, पंकज शुक्ला, संजय गुप्ता, मयंक परमार्थी, शुभ्रा कनकने, सुषमा अग्रवाल, सीमा गुप्ता, डॉ उमा पाराशर द्वारा व्यापारी/ग्राहक जिन्होंने आज बनायी गयी कलाकारों की चितैरी चित्र को तत्काल नकद भुगतान देकर खरीदा।

कार्यक्रम में अपर आयुक्त श्री सर्वेश कुमार दीक्षित, मण्डलीय परियोजना प्रबन्धक श्री आनंद चौबे, अपर नगर मजिस्ट्रेट श्री क्षितिज कुमार द्विवेदी, डॉ उमा पाराशर, आईपी भल्ला, दलवीर सिंह,चितेरे मोहित, बंटी, मूर्तिकार पवन प्रजापति उपस्थित रहे। झासी विकास प्राधिकरण का विशेष सहयोग रहा। कार्यशाला संचालन एवं समन्वयक डॉ. नीति शास्त्री एवं कार्यक्रम का संयोजन व आभार श्रीमती कामिनी बघेल द्वारा किया गया।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!