Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Uncategorized

एक महिला सहित दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार

आबकारी विभाग ने पकड़ी 3 पेटी शराब
एक महिला सहित दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार

ऋषिकेश


नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने एक महिला सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 3 पेटी शराब बरामद की गई है।
आबकारी विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की शाम मुखबिर की सूचना पर आबकारी इंस्पेक्टर प्रेरणा बिष्ट ने बैराज पुल के पास चेकिंग की। इस दौरान मुखबिर के इशारे पर आबकारी इंस्पेक्टर सड़क किनारे लगी एक खाने की ठेली के पास पहुंची। तलाशी लेने पर ठेली के पीछे आबकारी विभाग की टीम ने अंग्रेजी शराब बरामद की। प्रेरणा बिष्ट ने बताया कि आरोपियों की पहचान सम्राट यादव और रीता पत्नी रामू को गिरफ्तार किया गया है। जिनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों को शुक्रवार की सुबह न्यायालय में पेश किया जाएगा।

इस दौरान संदिग्ध रूप से आ रहे एक महिला और पुरुष को चेकिंग के लिए रोका गया तलाशी लेने पर उनके पास से शराब बरामद हुई

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!