Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
इधर उधर कीउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

अक्रूर के जंगलों में मिला 10 वर्षीय बालिका का शव,24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

मथुरा।वृन्दावन मार्ग स्थित अहिल्यागंज के अक्रूर के जंगलों में दस वर्षीय बालिका का नग्नावस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।मौके पर पहुंचे जिले के एसएसपी अभिषेक यादव ने घटना के खुलासे के लिए पांच टीमों का गठन किया है।प्रथम दृष्टया हत्या कर शव को यहां फेंके जाने का मामला प्रतीत हो रहा था। बताया जाता है कि गुरुवार की सांय किसी ग्रामीण ने अहिल्यागंज के जंगलो में नाले के पास एक बच्ची का शव पड़े होने की सूचना 112 पर दी।सूचना पाते ही वृंदावन कोतवाली,थाना जैत,और गोविंद नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।बच्ची पूरी तरह निर्वस्त्र थी।पुलिस ने आसपास के क्षेत्रीय लोगो से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया,लेकिन सफलता नही मिल सकी।इसी दौरान एसएसपी अभिषेक यादव भी मौके पर पहुंच गए और निरीक्षण के उपरांत घटना के जल्द खुलासे के निर्देश अधीनस्थों को दिए। उन्होंने बताया कि पांच टीमों का गठन किया गया है।सर्विलांस और फॉरेंसिक जांच की मदद से जल्द ही अपराधियों तक पहुंचा जायेगा और उचित कार्यवाही की जाएगी।

24 घण्टे में हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना कोतवाली के अंबेडकर कॉलोनी में 10 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में कड़ी सुरक्षा के बीच परिजनों को लड़की का शव सौंपा गया।घटना में पुलिस ने हत्यारोपी पड़ौसी को गिरफ्तार कर लिया है।10 वर्षीय मासूम की हत्या के बाद पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच बालिका का अंतिम संस्कार भी कराया जिसके चलते हुए परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है जिसमें परिजनों ने प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द फांसी की सजा सुनाई जाए।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!