Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

क्रांतिकारियों की शहादत से मिली है आजादी – दिनेश शर्मा


अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा आज मगोर्रा मथुरा में आए और एक कार्यक्रम में भाग लिया जिसमें भगत सिंह को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम हुआ. मथुरा कृष्ण जन्मभूमि केस के मुख्य बादी दिनेश शर्मा ने कहा कि क्रांतिकारियों की शहादत से आजादी मिली है. आदरणीय भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस आदि क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी तब हम को आजादी मिली है. अकेले चरखे से आजादी नहीं मिली है. भगत सिंह ने अपनी मां से कहा था कि जब भी मेरी शहादत हो तो मां आप मेरी लाश को लेने मत आना किसी और को भेज देना क्योंकि मेरी लाश को देखकर आप रो पड़ेंगी और लोग कहेंगे कि भगत सिंह की मां रो रही है. यह मेरी शहादत का अपमान होगा. हिंदुस्तान में इतने महान क्रांतिकारी पैदा हुए थे. हिंदूवादी नेता दिनेश शर्मा ने कहा कि क्रांतिकारियों ने स्वतंत्रता दिलाई और नेता मौज ले रहे हैं. नेताओं के बच्चे विदेश में पढ़ते हैं और क्रांतिकारियों के वंशज आज भी मजदूरी कर रहे हैं. क्रांतिकारियों के वंशजों को भारत सरकार के द्वारा ₹5000 प्रति माह पेंशन मिलनी चाहिए और नेताओं की पेंशन बंद होनी चाहिए.

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!