Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

विधायक पूरन प्रकाश के बड़े भाई की सड़क दुर्घटना में करुणांत होने पर दी गई श्रद्धांजलि

मथुरा।भारतीय जनता पार्टी के बलदेव विधानसभा क्षेत्र से विधायक पूरन प्रकाश के बड़े भाई सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी जवाहर लाल की सड़क हादसे में करूगांत हो जाने की खबर जनपद में आग की तरह फैल गई।विधायक पूरन प्रकाश के शुभचिंतक विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के पदाधिकारी सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि प्रशासन के अधिकारी व उनके फरह टोल प्लाजा स्थित प्रकाश फार्म हाउस पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी और संवेदना प्रकट की।ईश्वर से उनकी पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की गई। प्रार्थना करने वालों में व्यापार विकास बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग, बाल विकास बोर्ड के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, मथुरा वृंदावन नगर निगम के मेयर मुकेश आर्य बंधु, पूर्व विधायक प्रेम सिंह दरोगा, पूर्व विधायक कुशल पाल सिंह, राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह भरंगर, भाजपा जिला अध्यक्ष मधु शर्मा, महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, रालोद प्रदेश महासचिव राजेंद्र सिंह सिकरवार, रालोद नेता रामवीर सिंह भरंगर, पूर्व ब्लाक प्रमुख पन्नालाल गौतम, भाजपा पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर, ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित व अन्य शामिल रहे।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!