कोआपरेटिव इस्टेट सभागार में वैश्विक आर्थिक चुनौतियों को दृष्टिगत रखते हुऐ विजय कपूर व उद्यमियों द्वारा संकल्प l

कानपुर! न्यूज़ ब्यूरो आज 12 मई 2026 को दादा नगर स्थिति कोआपरेटिव इस्टेट सभागार में विजय कपूर द्वारा संकलप लेते हुऐ बताया की हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा विश्व की वर्तमान वैश्विक आर्थिक चुनौतियों को दृष्टिगत रखते हुए देशवासियों से स्वर्ण क्रय में संयम बरतने, अनावश्यक विदेश यात्राओं से बचने, पेट्रोल-डीजल और खाद्य तेल की खपत कम करने तथा संसाधनों के सीमित एवं विवेकपूर्ण उपयोग के आवाहन के समर्थन में, कोआपरेटिव इस्टेट सभागार में आयोजित गोष्ठी में अन्य उद्यमियों ने माननीय प्रधानमंत्री जी के आवाहन का करतल ध्वनि से समर्थन किया और राष्ट्रहित में अपना पूर्ण योगदान देने के लिये एक वर्ष तक सोना क्रय न करने, विदेश यात्रा न करने और सार्वजनिक यातायात और ई-वाहन का प्रयोग करके अधिक से अधिक पेट्रोल डीजल बचाने का संकल्प किया।
मैं प्रशासन से यह अनुरोध करना चाहूॅगा कि कक्षा 12 तक के छात्रों को विद्यालय जाने के लिये साइकिल का प्रयोग आवश्यक कर दिया जाये, जिससे एक तरफ तो पेट्रोल डीजल की भारी बचत होगी, और दूसरी तरफ दुर्घटनाओं में कमी आयेगी और छात्रों के स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। इसका प्रमुख लाभ यह भी है कि भारत की पारम्परिक पहचान साइकिल के दम तोड़ते उद्योगों को संजीवनी और नई पहचान मिल सकेगी।
एम.एस.एम.ई. के उद्यमी सदैव आपके साथ हैं, लेकिन आज जिस तरह से उद्योगों को गैस नही मिल रही है, उससे फैक्ट्रियॉ जल्द ही बन्द हो जायेंगी। मैं प्रशासन से यह भी अनुरोध करूॅगा कि उद्योगों को गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करायी जाये, जिससे उद्योग सुचारू रूप से चलते रहें और रोजगार की समस्या न उत्पन्न हो।
इस महत्वपूर्ण बैठक में हमारे साथ प्रमुख रूप से उपस्थित सचिव पंकज गिरधर, बलराम नरूला, संदीप मल्होत्रा, आर. पी. सिंह, ओ. पी. सिंह, श्यामलाल मूलचंदानी, नरेश पंजाबी, दिनेश कुशवाहा, सुशील मोहन टकरू, पम्मी खन्ना, प्रवीन विज दरोगा, श्याम बिजलानी, अरविंदर सिंह भाटिया, अर्जुन नंदा, वीरू विश्वकर्मा, राजकुमार सबलोक, संजीव कपूर, अर्पित अवस्थी, प्रदीप माहेश्वरी, सुभाष सिंह, शरद शर्मा, भीम सेन, अवध पाल, शिवेश दुबे, इन्दरपाल सिंह टोनी, राजेंद्र गुप्ता, मयंक विज, सतेन्द्र मोहन धींगरा, अनूप कुशवाहा, शिव कुमार प्रजापति, अरविन्द पिपरसेनिया, राज कुमार वर्मा, अशोक जुनेजा, हरेन्दर सिंह डिंपल, प्रेम राज, श्याम बिजलानी, आर. के. नायर, आदर्श गुप्ता, गोपाल मिश्रा सहित सभी उद्यमियों का हृदय से आभार।
राजेश निगम की खास रिपोर्ट
राजेश निगम की खास रिपोर्ट



