Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

कानपुर:- पूर्व डिप्टी मेयर को याद किया।।

ईमानदारी से जीवन भर कार्य करने वाले स्वर्गीय पी एन राय ने समाज मे एक अलग पहचान बनाई। यह बात उत्तर प्रदेश विधान सभा अघ्यक्ष सतीश महाना ने आज प्रथम पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा मे कही, उन्होंने यह भी कहा कि नगर के नवयुवको को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

उपसभापति कैलाश पाण्डेय ने कहा कि पी एन राय ने जो विकास कार्य किये है। उसे जनता आज भी नही भूल पाई है।पूरे श्रेत्र मे ईमानदारी के साथ विकास की जो गंगा बहाई थी। आज हम उनको नम आखो से याद करते है।विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्तीय अध्यक्ष राजीव महाना ने कहा कि समाज के नवयुवको को उनके बताये मार्ग पर चलना चाहिये,

ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने से मन हमेशा खुश व प्रसन्न रहता है।युग दधीचि देहदान अभियान प्रमुख मनोज सेंगर ने कहा कि गायत्री परिवार से जुड़े होने के कारण वह हमेशा सामाजिक कार्य मे अग्रिम भूमिका का निर्वाहन करते है। विशाल तहरी भोज मे हजारो लोगो ने शिरकत कर प्रसाद ग्रहण किया।

इसमे प्रमुख रूप से रविन्द्र नाथ राय, अनिल राय,राजन राय, निवर्तमान कैलाश पाण्डेय, मनोज सेगर,नन्दू शुक्ला, राजीव महाना, बिटटू महाना,सोनू बाबा,मनोज शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!