Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़आवश्यक सूचनाफटाफट खबरें
Trending

Manmohan Singh Death News: पूर्व प्रधानमंत्री का 92 वर्ष की उम्र में निधन

Manmohan Singh Death News: Former PM Passes Away at 92 in Delhi AIIMS

ब्रेकिंग न्यूज़: Manmohan Singh Death News

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन: देश ने खोया महान नेता

गुरुवार को दिल्ली स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें एम्स के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी।

डॉ. मनमोहन सिंह का निधन भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ी क्षति है। अपने लंबे राजनीतिक करियर में उन्होंने देश को कई अहम दिशा दी। वह 1991 से राज्यसभा के सदस्य रहे और 1998 से 2004 के बीच विपक्ष के नेता के तौर पर अपनी भूमिका निभाई। इसके बाद, 2004 से 2014 तक भारत के 14वें प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश का नेतृत्व किया।

देश के पहले सिख प्रधानमंत्री

डॉ. मनमोहन सिंह भारत के पहले सिख प्रधानमंत्री थे। उनका कार्यकाल ऐतिहासिक रहा, खासकर देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में। 1991 में जब भारत आर्थिक संकट का सामना कर रहा था, उस समय वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने अर्थव्यवस्था को उदारीकरण (लिबरलाइजेशन) की दिशा में ले जाकर एक नया आयाम दिया।

प्रारंभिक जीवन और करियर

डॉ. मनमोहन सिंह ने 1972 में वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार (Chief Economic Advisor) के रूप में अपनी सेवाएं दीं। उनकी नीतियों और आर्थिक सुधारों ने भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई।

राष्ट्र स्तब्ध, नेताओं का एम्स पहुंचना जारी

उनके निधन की खबर के बाद से कांग्रेस समेत पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। दिल्ली एम्स के अंदर और बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, और कई बड़े नेताओं का एम्स पहुंचने का सिलसिला जारी है। उनकी पत्नी भी एम्स में मौजूद थीं, जब उन्होंने अंतिम सांस ली।

एक महान नेता और अर्थशास्त्री

डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से भारत ने एक ऐसा नेता खो दिया, जिन्होंने अपने ज्ञान और अनुभव से देश को संवारने का काम किया। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

डॉ. मनमोहन सिंह के मृत्यु पर दिग्गजों की प्रतिक्रियाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह जी और मैं उस समय नियमित रूप से बातचीत करते थे जब वे प्रधानमंत्री थे और मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था. हम शासन से संबंधित विभिन्न विषयों पर गहन विचार-विमर्श करते थे. उनकी बुद्धिमत्ता और विनम्रता हमेशा देखने को मिलती थी. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं डॉ. मनमोहन सिंह जी के परिवार, उनके मित्रों और असंख्य प्रशंसकों के साथ हैं. ओम शांति.”

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़:
“डॉ. मनमोहन सिंह ने भारत के आर्थिक परिदृश्य को बदलने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने साहसपूर्वक विकास और समृद्धि के लिए नए रास्ते खोले।”

गृह मंत्री अमित शाह:
“डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। उनके नेतृत्व और योगदान को देश हमेशा याद रखेगा। वाहेगुरु उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।”

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे:
“भारत ने एक दूरदर्शी राजनेता और अद्वितीय कद के अर्थशास्त्री को खो दिया। उनकी नीतियों ने करोड़ों भारतीयों के जीवन को बदल दिया।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह:
“डॉ. मनमोहन सिंह ने कठिन समय में भारत की अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित किया। उनके योगदान और सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा।”

कांग्रेस नेता शशि थरूर:
“डॉ. मनमोहन सिंह एक महान प्रधानमंत्री थे। यह बहुत दुखद है। हम उन्हें हमेशा याद करेंगे।”

डॉ. मनमोहन सिंह का नाम भारत के इतिहास में हमेशा एक महान अर्थशास्त्री और राजनेता के रूप में याद किया जाएगा। उनके निधन पर पूरा देश शोकाकुल है।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!