Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़फटाफट खबरें
Trending

Gold Medalist IRTS Officer Ity Pandey बनीं South Central Railway PCCM

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की गोल्ड मेडलिस्ट इति पांडे बनीं South Central Railway की Principal Chief Commercial Manager

भुसावल / सूचना इंडिया: भारतीय रेल यातायात सेवा (Indian Railway Traffic Service) की वरिष्ठ अधिकारी इति पांडे ने South Central Railway में Principal Chief Commercial Manager (PCCM) का कार्यभार संभाल लिया है। 1995 बैच की अधिकारी इति पांडे ने Allahabad University से मनोविज्ञान में परास्नातक की डिग्री Gold Medal के साथ हासिल की थी।

उनके innovation, leadership और excellent service record के कारण वह “2024 के 24 Bureaucrat Changemakers” की सूची में शामिल रही हैं और “Riding the Freight Train” पुस्तक की लेखिका भी हैं।

भुसावल DRM रहते इति पांडे के बड़े काम

भुसावल मंडल रेल प्रबंधक (DRM Bhusawal) के रूप में इति पांडे ने कई ऐतिहासिक काम किए—

Olympic Standard Synthetic Running Track का निर्माण, जिसका लाभ रेलवे और आम जनता दोनों उठा रहे हैं।

RUDRA Health Service Scheme की शुरुआत, जिसके तहत “Hospital on Wheels” के माध्यम से दूरदराज क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाईं।

55 Loop Lines का विस्तार, जिसमें 14 नई लाइनों का निर्माण।

50 Non-Interlocking (NI) works, जिनमें 13 बड़े Yard Remodeling Projects शामिल।

माल और यात्री सेवाओं में सुधार

  • मुंबई में Unreserved Ticketing System (UTS) लागू करने में अहम भूमिका।
  • Elphinstone Road Stampede Victims को बिना कानूनी प्रक्रिया के मुआवज़ा दिलाने में योगदान।
  • मध्य और पश्चिम रेलवे में विभिन्न वरिष्ठ पदों पर कार्य करते हुए passenger services और freight operations में उल्लेखनीय सुधार।

कृष्णा नगर चोरी मामला: अब AI स्मार्ट सिक्योरिटी डिवाइस से मिलेगा घर-प्रतिष्ठान को 24×7 सुरक्षा

सम्मान और व्यक्तिगत उपलब्धियां

  • Railway Ministry’s Outstanding Service Award (2007)
  • Women Achievement Award (2016)
  • दो General Manager Awards
  • Rajbhasha Silver Medal (2025) हिंदी के उत्कृष्ट उपयोग के लिए
    रेलवे सेवा के अलावा, वह एक कुशल मैराथन धावक भी हैं और Comrades Marathon South Africa (88 km) 2023 में 11 घंटे 47 मिनट में पूरी कर भारत की पहली महिला सिविल सेवक बनीं।

नई जिम्मेदारी और उम्मीदें

इति पांडे की नियुक्ति से South Central Railway Passenger Facilities और Freight Services में और सुधार की उम्मीद है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, उनकी कार्यशैली से customer satisfaction, operational efficiency, और revenue growth में बढ़ोतरी की संभावना है।

Ity Pandey | South Central Railway PCCM | IRTS Officer | Allahabad University Gold Medalist | Indian Railway News | Freight Train India | Passenger Facilities | Bhusawal DRM

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!