ब्रेकिंग न्यूज़
निकल पड़े हैं व्यापारी दिल्ली की ओर

यू.बी. सिंह की खास रिपोर्ट
राष्ट्र निर्माण में व्यापारीयों की भूमिका को नई ऊंचाई देने हेतु 45वें राष्ट्रीय व्यापारी दिवस में शामिल होने कानपुर उद्योग व्यापार मंडल उत्तर एवं दक्षिण के पदाधिकारियों ने दिल्ली कूच किया। दिल्ली जा रहे व्यापारी बंधुओं का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया एवं उनको ट्रेन में बिठाकर भव्य विदाई दी गई। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का वक्तव्य है कि उन्हें मंडल के अन्य सभी सम्मानित साथियों का इंतजार रहेगा।


