कानपुर उद्योग व्यापार मण्डल दक्षिण की प्रथम परिचय एवं विचार-विमर्श बैठक सफलतापूर्वक संपन्न

यू.बी. सिंह की खास रिपोर्ट
कानपुर, 18 अगस्त 2026:
कानपुर उद्योग व्यापार मण्डल दक्षिण के समस्त पदाधिकारियों की प्रथम परिचय बैठक एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को दोपहर 12:00 बजे से राजेश्वरी गेस्ट हाउस, बर्रा-8 (बसंत पेट्रोल पम्प के पीछे), कानपुर में किया गया। यह बैठक अत्यंत उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
बैठक की शुरुआत नवनियुक्त पदाधिकारियों के परिचय सत्र के साथ हुई, जिसमें सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का संकल्प लिया। इसके पश्चात, आगामी कार्यक्रमों की योजना और व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापार मण्डल हमेशा से व्यापारियों की आवाज बुलंद करता आया है और आगे भी व्यापारियों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों के लिए जलपान की उत्तम व्यवस्था की गई थी, जिसके लिए सभी ने आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
इस बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, इनके अतिरिक्त कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (दक्षिण) के चेयरमैन सरदार नीतू सिंह, अध्यक्ष अचल गुप्ता, महामंत्री पवन तिवारी, कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, पूर्व विधायक एवं व्यापार मंडल संरक्षक रघुनंदन भदौरिया, वरिष्ठ मंत्री प्रदीप पाण्डेय, जिला मीडिया प्रभारी एवं उपाध्यक्ष उदय भान सिंह, आनंद राजपाल, दिनेश कुमार गुप्ता, स्वतंत्र अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, विजय प्रकाश अवस्थी, विमलेश द्विवेदी, अश्फाक ब्रदर, पारस जैन, सरोज गुप्ता, ज्योति शुक्ला, अजीत गुप्ता, यमुना वर्मा, बलदेव राज मल्होत्रा, संजय वाजपेयी, शैलेन्द्र पांडे, विशाल शुक्ला, हरि सिंह, विजय परमार, अभिषेक त्रिपाठी, धर्मेंद्र कुमार, अमित बाजपेई, अरुण बाजपेई, राजेश भल्ला, अभिनव मिश्रा, देवेश ओमर एवं तमाम गणमान्य पदाधिकारी और व्यापारी भारी संख्या में उपस्थित रहे।




