Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
इधर उधर कीउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

यमुना स्वच्छता की अपील के साथ यमुनोत्री रवाना हुई यमुना प्रदूषण मुक्ति जन-अभियान की 6 दिवसीय यात्रा

मथुरा।यमुना प्रदूषण मुक्ति जन अभियान द्वारा बुधवार सुबह 6 बजे विश्राम घाट एवं द्वारिकाधीश मंदिर पर सभा आयोजित करने के बाद विकास बाजार तक जुलूस निकाल कर यात्रा का प्रारंभ किया गया।गौरतलब है कि यमुना प्रदूषण मुक्ति जन अभियान के तहत मथुरा से यमुनोत्री,तिलाड़ी शहीद स्थल,कालसी,लोहारी गांव,यमुनानगर,पानीपत,बागपत, दिल्ली,फरीदाबाद वृंदावन होते हुए मथुरा तक 6 दिवसीय यात्रा का आयोजन किया गया है।महिला एकता मंच की सरस्वती एवं कौशल्या ने ‘पर्वत की चिट्ठी ले जाना’ जनगीत भी प्रस्तुत किया।विश्राम घाट पर हुई सभा को संबोधित करते हुए उत्तराखंड से यात्रा में शामिल समाजवादी लोक मंच के संयोजक मुनीश कुमार ने मोदी सरकार के नमामि गंगे प्रोजेक्ट पर सवाल करते हुए कहा कि नमामि गंगे परियोजना के तहत यमुना को साफ करने के लिए 4 हजार करोड रुपए खर्च किए गए हैं तथा पिछले 30 वर्षों में 6 प्रधानमंत्रियों ने सात हजार करोड़ रुपये से भी अधिक यमुना की सफाई पर खर्च किए हैं।इसके बावजूद भी यमुना प्रदूषित होती जा रही है।यमुना का प्रदूषण सरकारों की अकर्मण्यता एवं लापरवाही का उदाहरण है।अभियान के संयोजक सौरभ चतुर्वेदी ने कहा कि यह देश हमारा है। यहां की नदियां,पर्वत,पर्यावरण भी हमारा है और यदि सरकारें इन्हें संरक्षित नहीं कर पा रही हैं तो इसके लिए जनता को ही आगे आकर संघर्ष करना होगा।उन्होंने जनता से अभियान का सहयोग एवं समर्थन करने की अपील की।जनवादी लेखक संघ के जिलाध्यक्ष टीकेन्द्र सिंह ‘शाद’ ने अभियान की सफलता हेतु शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यमुना प्रदूषण के खिलाफ यह अभियान निश्चित ही ऐतिहासिक साबित होगा।कार्यक्रम में सरस्वती,कौशल्या,योगेश इंसान,राजेंद्र सिंह, उपेन्द्र नाथ चतुर्वेदी,मुनीश,विपिन,टिकेंद्र सिंह,कुलदीप आदि समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!