उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा
एसएसपी मथुरा ने थाना गोविंद नगर का किया निरीक्षण,दिए आवश्यक दिशा निर्देश

मथुरा।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा अभिषेक यादव ने मंगलवार को थाना गोविंद नगर का वार्षिक निरीक्षण किया और अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।एसएसपी अभिषेक यादव ने थाना गोविंद नगर के माल खाना,हवालात,अपराधिक रजिस्टर इत्यादि को चेक किया साथ ही रोड पर थाने पर खड़े वाहनों को सुव्यवस्थित कराने के निर्देश दिए।अभिषेक यादव ने मैस के भोजन की गुवतत्ता को परखा और कहा की राजपत्र अधिकारी भी समय समय पर मैस के भोजन का औचक निरीक्षक करे जिससे भोजन की गुडवत्ता का पता चलता रहे।थाने पर कुछ खमिया मिली हैं जिसे ठीक कराने के निर्देश दिए गये हैं समय समय पर निरीक्षण होता हैं और आगे भी जारी रहेगा।इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी अभिषेक यादव व थाने से सम्बंधित पुलिस स्टॉफ मौजूद रहा।




