Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

शाही ईदगाह मस्जिद में हो रही बिजली चोरी की हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने ऊर्जा मंत्री को पत्र सौंप की शिकायत

मथुरा।आज हिंदू महासभा ने ऊर्जा मंत्री ए.के शर्मा को शिकायती पत्र दिया और मांग की कि मथुरा ईदगाह कमेटी के लोग जब से बिजली मथुरा में आई है तभी से बिजली चोरी कर रहे हैं।अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा मथुरा में बिजली का आगमन सन 1959 को हुआ था और ईदगाह वाले लोग तभी से बिजली जला रहे हैं।दिल्ली विभाग में एक  नियम है कि जब तक किसी कनेक्शन धारक के पास जमीन का स्वामित्व का कागज नहीं होगा तब तक उसको बिजली कनेक्शन नहीं दिया जाएगा।शाही ईदगाह कमेटी के पास कोई भी स्वामित्व का कागज नहीं है इसलिए उनको बिजली कनेक्शन देना अनुचित है।बिजली विभाग के अधिकारियों ने मिलीभगत  करके केवल तीन लाख का जुर्माना लगाया है।हिंदू महासभा ने कहा यदि बिजली विभाग ने ईदगाह को कनेक्शन दिया तो हिंदू महासभा आंदोलन करेगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा, जिला अध्यक्ष हिंदू महासभा संदीप शर्मा, समाजसेवी राजेश पाठक, ब्रिजेश दत्त भारद्वाज, सतीश शर्मा, ठाकुर बलवीर सिंह, राजेश कौशिक, रोहताश चौधरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीषा ठाकुर, राघव सिंह, प्रीतम सैनी, विजय गोयल आदि मौजूद रहे।

Ramji Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!