उन्नावउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)राजनीतिकसामाजिक
उन्नाव:- AIMIM द्वारा झंडा रोहण कार्यक्रम का हुआ आयोजन!!

रविदास नगर स्थित गंगा घाट, शुक्लागंज में झंडा रोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में AIMIM के पूर्व प्रदेश महासचिव सैफ खान उपस्थित रहे। इस अवसर पर AIMIM जिला अध्यक्ष नफीस खान, नगर महासचिव मोहम्मद कैफ एवं AIMIM नगर अध्यक्ष शाहनवाज अहमद भी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे पर अपने विचार रखे।

झंडा रोहण के उपरांत राष्ट्रगान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनमानस की उपस्थिति रही। आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।




