चिनहट द्वितीय वार्ड: पानी की बर्बादी का सच आया सामने—जलकल नहीं, अतिक्रमण बना असली वजह

लखनऊ। चिनहट द्वितीय वार्ड में सिनेपोलिस–एल्डेको एलिगेंट के सामने सड़कों पर बहते पानी को लेकर सामने आई शिकायतों में अब नया मोड़ आ गया है। प्रारंभिक तौर पर जलकल विभाग पर उठ रहे सवालों के बीच मौके पर पहुंचकर जांच करने वाली जलकल अधिकारी पूजा पल्लवी ने स्थिति स्पष्ट कर दी है।
🔴 जलकल विभाग को क्लीन चिट—पूजा पल्लवी ने मौके पर किया निरीक्षण

जलकल विभाग की अधिकारी पूजा पल्लवी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
उन्होंने स्पष्ट रूप से बताया कि—
संबंधित स्थान पर जलकल विभाग की कोई पेयजल लाइन नहीं है
सड़क पर जमा पानी टूटी पाइपलाइन का रिसाव नहीं, बल्कि
आगे बनी दुकानों के अतिक्रमण और नालियों के ब्लॉकेज के कारण पानी रुक रहा है
👉 ऐसे में जलकल विभाग की भूमिका को लेकर उठ रहे सवालों पर विराम लग गया है और पूजा पल्लवी को इस मामले में पूरी तरह क्लीन चिट मिलती नजर आ रही है।

🔴 अब सवाल अभियंत्रण विभाग, LSA और अतिक्रमण पर
जांच के बाद अब पूरा मामला नगर निगम जोन-4 के अभियंत्रण विभाग, LSA और अतिक्रमण व्यवस्था सफाई व्यवस्था पर लखनऊ स्वच्छता अभियान प्राइवेट लिमिटेड की ओर इशारा कर रहा है।
सड़क किनारे बनी दुकानों का अतिक्रमण नालियों को दबा रहा है
नालियां चोक होने से पानी सड़कों पर फैल रहा है
जलभराव के चलते गंदगी, बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है
🔴 जोनल प्रशासन पर गंभीर सवाल
इस पूरे मामले में अब कई जिम्मेदार विभागों पर सवाल खड़े हो रहे हैं—
जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी: शिकायतों के बावजूद जमीनी कार्रवाई क्यों नहीं?
अभियंत्रण विभाग: नालियों की सफाई और ढांचे की जिम्मेदारी किसकी?
कर अधीक्षक (अतिक्रमण) बनारसी दास: अवैध दुकानों पर कार्रवाई क्यों नहीं?

🔴 पार्षद शैलेन्द्र वर्मा की शिकायतें भी अनसुनी
स्थानीय पार्षद शैलेन्द्र वर्मा द्वारा कई बार लिखित शिकायतें दी गईं—
अतिक्रमण हटाने की मांग की गई
जलभराव और गंदगी की समस्या उठाई गई
लेकिन आरोप है कि ऊपरी पहुंच के चलते एल्डेको एलिगेंट के पास बने अतिक्रमण पर कार्रवाई नहीं हो रही, जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है।

🔴 जनता त्रस्त—बीमारी का बढ़ रहा खतरा
लगातार जलभराव से इलाके में—
मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है
बदबू से लोगों का जीना मुश्किल
संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है

🔴 बड़ा सवाल
👉 जब जिम्मेदार विभागों को समस्या की जानकारी है,
👉 पार्षद शिकायत कर चुके हैं,
👉 और जलकल विभाग ने अपनी स्थिति साफ कर दी है,
तो आखिर अतिक्रमण और नाली सफाई व्यवस्था पर कार्रवाई कब होगी? 
🔴 मनीष मिश्रा की कलम से:
चिनहट द्वितीय वार्ड की यह तस्वीर साफ बताती है कि समस्या पानी की नहीं, व्यवस्था की है।
जहां एक ओर जलकल विभाग ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सच्चाई सामने रखी, वहीं अब गेंद पूरी तरह अभियंत्रण विभाग और अतिक्रमण हटाने वाली टीम एवं LSA के पाले में है।
अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो यह समस्या आने वाले दिनों में बड़ी स्वास्थ्य आपदा का रूप ले सकती है।
मनीष मिश्रा
राज्य संवाददाता,
सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल
मनीष मिश्रा पिछले 7 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।





