Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

उन्नाव :- विराट किसान मेले व सफीपुर विधायक बंबा लाल दिवाकर के पिता की तेरहवीं कार्यक्रम में बांगरमऊ पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या।।

उन्नाव से अनुज तिवारी की रिर्पोट…

उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव में चले रहे तीन दिवसीय मिलेट्स महोत्सव विराट किसान मेले में पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की है साथ ही मेले में उत्पादों के स्टालों का भी अवलोकन किया है। कार्यक्रम के बाद उपमुख्यमंत्री ने मीडिया से बात की है। मीडिया के सवालो पर केशव प्रसाद मौर्या ने सपा-कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमला बोला है।

बंगाल के कोलकाता में चल रहे ममता बनर्जी के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने पहुंचे अखिलेश यादव पर केशव प्रसाद मौर्या ने तंज कसते हुए कहा है कि अखिलेश यादव जाकर किसी समुद्र के टापू पर जाकर अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति करे हमे क्या वर्क पड़ता है। सपा से हमे कोई लेना देना नही,सपा वैसे भी समाप्तवादी पार्टी है।

वंही कांग्रेस के एक टीवी चैनल पर दिए गए बयान की भाजपा दो घंटे के लिए ईडी सीबीआई मुझे देदे दो को छोड़ कर आबको अंदर कर दूंगा इस पर केशव प्रसाद मौर्या ने पलटवार करते हुए कहा कि उसके पास 60 साल तक रही तब वह लूटते रहे है। हम लूटने वाले से मेरे प्रधानमंत्री ने कहा है ना खाऊंगा-न खाने दूंगा, जिसने भी मेरे देश को लूटा वह भी वसुलूँगा। वंही उत्तर प्रदेश में बिजली कर्मचारियों के हड़ताल पर केशव प्रसाद मौर्या ने कहा है कि सभी से अपील की जा रही है,और जो भी विधुत व्यवस्था को बाँधित करेंगे उसके ख़िलाव सख्ती से कार्यवाही करेंगे।

वंही अखिलेश के ट्वीट जिसमे अखिलेश ने लिखा था कि मुख्यमंत्री जी बोलने के लिए अपने बगल में एक शुद्र बैठाते है। जिस पर केशव प्रसाद मौर्या ने अखिलेश पर तंज कसते हुए बोला कि अखिलेश को भगवान ने जैसा संस्कार दिया वैसा बोलते,वो पूर्वमुख्यमंत्री के बेटे है,खुद पूर्वमुख्यमंत्री है, बहुत बड़े आदमी ब छोटे लोगो को छोटे भाव से देखते यह।

इसके बाद सिटीजन का काफिला बांगरमऊ स्थित सफीपुर विधायक बंबा लाल दिवाकर के मकान पर पहुंचा जहां पर उनके पिता का तेरहवें कार्यक्रम चल रहा था डिप्टी सी एम के द्वारा विधायक के पिता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!