उन्नाव:- परिवार परामर्श केन्द्र पति-पत्नी के 28 विवादित जोड़े आपसी कलह भुलाकर साथ रहने को हुए राजी।।


उन्नाव से संवाददाता अनुज तिवारी की रिर्पोट…
सिद्धार्थ शंकर मीना पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव एवं विभिन्न थानों में स्थित महिला हेल्प डेस्क में पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को बुलाया गया।
परिवार परामर्श केन्द्र, परिवार परामर्शदाताओं एवं महिला हेल्पडेस्क की टीम द्वारा उनकी काउंसलिंग करते हुए उनके बीच उपजे विवाद को खत्म कराया गया तथा परिवार को टूटने से बचाया। तदोपरान्त महिला थाना से 10, परिवार परामर्श केन्द्र से 04, थाना दही से 04, थाना सोहरामऊ से 03, थाना गंगाघाट व थाना फतेहपुर चौरासी से 02-02, थाना बांगरमऊ, थाना मांखी, रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी बीघापुर से 01-01 जोड़े को बिना विवाद साथ रहने के वादे के साथ विदा किया गया।
उपरोक्त पुनीत कार्य में डा0 आशीष श्रीवास्तव प्रभारी परिवार परामर्श समिति एवं सलाहकारो मे श्री राजेन्द्र सिंह सेंगर, श्री राम सनेही यादव, श्री अशोक रस्तोगी, श्रीमती प्रभा यादव, डा0 अबसार अली, डा0 सागीर अहमद सहयोगी श्री अंकित रघुवंशी, श्री शिवेन्द्र सिंह एवं संबन्धित थानों व परिवार परामर्श केन्द्र टीम से महिला थाना प्रभारी श्रीमती पुष्पा सिंह, उ0नि0 राजबहादुर सिंह, उ0नि0 करुणा शंकर श्रीवास्तव, म0उ0नि0 भागीरथी, उ0नि0 शिवकुमार पाण्डेय ,म0हे0का0 मिथलेश वर्मा, हे0का0 रविशंकर, म0हे0का0 संगीता वर्मा, म0हे0का0 सुरेखा शर्मा, म0आ0 दीक्षित यादव, म0आ0 माण्डवी सिंह, म0आ0 शिखा सेंगर, म0आ0 राखी, म0आ0 पूजा पूजा पाल, म0आ0 सोनिया ठाकुर, म0आ0 प्रीती, म0आ0 तरुण, म0आ0 निक्की चौहान, म0आ0 रूपाली, म0आ0 सोनम, म0आ0 साधना, म0आ0 प्रिया का विशेष योगदान रहा।।



