Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

वाराणसी:- पता चला ससुराल दूर है तो रोने लगी दुल्हन, रास्ते में शादी तोड़ लौटी अपने घर।।

ससुराल तो बहुत दूर है, मुझे नहीं जाना है…कुछ इस तरह कहकर एक दुल्हन ने शादी के चंद घंटों बाद ही रिश्ता तोड़ दिया। वाराणसी की रहने वाली वैष्णवी की शादी रवि से तय हुई। घरवालों की मर्जी से ही पहले दोनों की कोर्ट मैरेज हुई और इसके बाद धूमधाम से रिति-रिवाज के साथ शादी हुई। इसके बाद दुल्हन की विदाई करवाई गई। वापसी के समय बारात कानपुर पहुंची थी कि दुल्हन का माथा ठनक गया।

उसने 400 किलोमीटर का सफर तय कर लिया था। दुल्हन को पता चला कि उसकी ससुराल अभी 900 किलोमीटर दूर है तो वह शादी तोड़ने की बात पर अड़ गई। एक पुलिसकर्मी के मुताबिक कानपुर के महाराजपुर के पास जब लड़का पक्ष के लोग चाय-नाश्ता करने के लिए रुके तो लड़की रोते हुए पुलिस के पास पहुंच गई।

वह इस जिद पर अड़ गई कि उसे अब आगे नहीं जाना है। उसने यह भी कहा कि वह इस शादी को मानने को तैयार नहीं है। ऐसे में पुलिस ने लड़की को वापस भेज दिया और दूल्हे को बेरंग लौटना पड़ गया।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!