Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
राजनीतिकब्रेकिंग न्यूज़राज्यवार खबरें

झीलों की नगरी में राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मु 7वें अंतर्राष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन का करेंगी शुभारंभ!

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 3 मार्च को भोपाल में आरंभ हो रहे 7वें अंतर्राष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन का शुभारंभ किया। सम्मेलन में 16 देशों के प्रतिनिधि और 6 देशों के संस्कृति मंत्री शामिल होंगे। बैठक में जानकारी दी गई कि 7वें अंतर्राष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन 3 से 5 मार्च 2023 तक कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गरिमामय उपस्थिति में 3 मार्च को दोपहर 12.15 बजे से शुरू होने वाले शुभारंभ-सत्र में राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सम्मिलित होंगे। शुभारंभ-सत्र में श्रीराम जन्म-भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के स्वामी गोविंददेवगिरि जी महाराज का उद्बोधन भी होगा। अतिथियों द्वारा “द पेनारोमा ऑफ इंडियन फिलोसपर्स एंड थिंकर्स” पुस्तक का विमोचन किया जाएगा। प्रथम दिवस के दूसरे-सत्र में इंडिया फाउंडेशन की गवर्निंग कॉउंसिल के सदस्य राम माधव की अध्यक्षता में मिनिस्टर-सत्र में भूटान, श्रीलंका, नेपाल और इंडोनेशिया के संस्कृति मंत्री अपने विचार रखेंगे।

सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों, विश्वविद्यालय के साथ ही अमेरिका, साउथ कोरिया, थाईलेंड, स्पेन, वियतनाम, मॉरीशस, रशिया, भूटान, श्रीलंका, इंडोनेशिया, नेपाल, मंगोलिया, फ्रांस आदि देशों से आए विद्वान तथा शोधार्थी भाग लेंगे।

सम्मलेन के चलते रहेगा डायवर्सन
पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्सन प्लान जारी किया है। सुबह 9 बजे से दोपहर ढाई बजे तक कई रास्तों का ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। साथ ही कई मार्गों पर पूरी तरह ट्रैफिक बंद रहेगा। कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम के दौरान सभी प्रकार के मालवाहक, भारी, व्यावसायिक एवं अनुमति प्राप्त वाहन सुबह साढ़े 10 बजे से 2 बजे तक रोशनपुरा चौराहे से पुराना पुलिस कंट्रोल रूम तिराहा, मछलीघर तिराहा से गांधी पार्क तिराहा तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। दो पहिया, चार पहिया एवं लोकपरिवहन वाहन 11 बजे से 2 बजे तक प्रतिबंधित रहेंगे। रोशनपुरा चौराहे से पुराना पुलिस कंट्रोल रूम तिराहा एवं मछलीघर तिराहा से गांधी पार्क तिराहा तक ट्रैफिक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान वाहन चालक डायवर्ट मार्ग से आवागमन कर सकेंगे।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!