उन्नाव:- राजकीय बालिका इंटर कालेज में वार्षिक उत्सव आयोजित किया गया!!

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी
राजकीय बालिका इंटर कालेज गंज मुरादाबाद में वार्षिक उत्सव आयोजित किया गया। जिसमें प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को मेडल व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। गंज मुरादाबाद स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में आज आयोजित हुए एनुअल फ़ंक्शन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक सिंह पटेल ने कहा कि बालिकाओं के लिए बीजेपी सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही हैं जिससे बालिकायें सुशिक्षित हों और सशक्त बनें।

उन्होंने इस अवसर पर छात्राओं को मेडल वितरित कर पुरस्कृत भी किया। प्रतिभाग करने वाली छात्राओं में बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली शिवकांति द्वितीय स्थान पारुल एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा चांदनी को पुरस्कृत किया गया। वही खेल प्रतियोगिता में प्रिया और प्रियंका ने प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया जिन्हें ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।




